खबरें शेयर करें -

🌐 दर्पण न्यूज़ 24×7 विशेष रिपोर्ट 🌐
“पत्रकार पर हमला पड़ा भारी — हल्द्वानी प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोज़र”

हल्द्वानी।
पत्रकार पर हुए हमले के बाद हल्द्वानी प्रशासन ने सख्त रुख अख़्तियार करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ऊंचापुल क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर खबर कवरेज के दौरान हुए पत्रकार दीपक अधिकारी पर हमले ने पूरे शहर को झकझोर दिया। घटना के चंद घंटों बाद ही प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर चौहान बिल्डर से जुड़े अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला दिया।
जानकारी के अनुसार, एक न्यूज़ चैनल के पत्रकार दीपक अधिकारी मंगलवार देर शाम ऊंचापुल नहर किनारे अवैध निर्माण की कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान बिल्डर से जुड़े दो बदमाशों ने उन पर हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों की बर्बरता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पत्रकार को अधमरा कर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में फेंक दिया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल पत्रकार को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने घटनास्थल का संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासनिक टीम ने सुबह-सुबह मौके पर पहुँचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
➡️ दर्पण न्यूज़ 24×7 की विशेष रिपोर्ट
यह घटना न केवल पत्रकारिता पर हमले का प्रतीक है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि अवैध कार्यों और दबंगई पर अब प्रशासन की सख्त नज़र है। हल्द्वानी में यह कार्रवाई आने वाले दिनों में ऐसे बिल्डरों और असामाजिक तत्वों के लिए चेतावनी साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *