खबरें शेयर करें -

प्रदेश के सभी स्कूलों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ — 26 नवंबर को 21 लाख छात्र एक सुर में गायेंगे राष्ट्रगीत।

देहरादून। उत्तराखंड के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अब प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सस्वर गायन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती ने इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
डॉ. सती ने बताया कि 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश के 21 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं एक साथ राष्ट्रगीत का गायन करेंगे, जिसके लिए विशेष तैयारी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम’ का विशेष योगदान रहा है और इसे पूरी श्रद्धा के साथ गाने की परंपरा छात्रों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगी।
निर्देशों के अनुसार
राष्ट्रगीत के दौरान शिक्षकों व छात्रों की 100% उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विद्यालय स्तर पर स्वतंत्रता सेनानियों, उनकी प्रथम पीढ़ी तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
राज्य में 26 नवंबर को होने वाला यह आयोजन देशभक्ति को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड