खबरें शेयर करें -

उजाला नगर में हुए विवाद के बाद भाजयुमो के पूर्व नेता विपिन पांडेय गिरफ्तार।
हल्द्वानी। पशु अवशेष मिलने के बाद हल्द्वानी के उजाला नगर और पीलीकोठी में हुए बवाल के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में पुलिस ने पूर्व भाजयुमो नेता विपिन पांडे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बयान दर्ज किए गए हैं। सतर्कता बरतते हुए हल्द्वानी कोतवाली में फोर्स तैनात रही। अब तक मामले में पांच आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है। इनमें दो नाबालिग हैं। 16 नवंबर की रात धार्मिक स्थल के बाहर पशु अवशेष मिलने के बाद हंगामा हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड