खबरें शेयर करें -

ब्रेकिंग न्यूज़: सुप्रीम कोर्ट फैसले से पहले बनभूलपुरा में शक्ति प्रदर्शन! भारी पुलिस बल का फ्लैग मार्च—कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को चेतावनी, “कठोर कार्रवाई के लिए तैयार है पुलिस”।

हल्द्वानी।
सर्वोच्च न्यायालय में बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की 10 दिसंबर को होने वाली सुनवाई से पूर्व नैनीताल पुलिस ने पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर शांति, सुरक्षा और सख्ती का मजबूत संदेश दिया। एक ओर जहां पुलिस ने एरिया डोमिनेशन शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी ओर संदिग्धों पर प्रीवेंटिव एक्शन भी तेजी से जारी है।
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने साफ चेतावनी दी—कार्यवाही में बाधा या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई।
इसके लिए अत्याधुनिक असलाहों के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
फैसले की घड़ी नजदीक—बनभूलपुरा में ‘हाई अलर्ट’ मोड।
सर्वोच्च न्यायालय में 10 दिसंबर को सुनवाई के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने बड़ा एक्शन मोड अपनाते हुए पूरे कोर क्षेत्र में कड़ी निगरानी बढ़ा दी है।
एरिया डोमिनेशन लगातार जारी
हर एंट्री पॉइंट पर कड़ी चैकिंग
लोकल आईडी न होने पर प्रवेश वर्जित
संदिग्धों पर प्रीवेंटिव डिटेंशन
सोशल मीडिया पर भी सख्त निगरानी
पुलिस बल की बड़ी तैनाती — हर गली, हर चौराहे पर सुरक्षा का कड़ा पहरा
तैनात फ़ोर्स का विवरण:
ASP – 03
CO – 04
निरीक्षक/थानाध्यक्ष – 12
उ0नि0/अ0उ0नि0 – 45
हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल – 400
फायर यूनिट – 04
टियर गैस यूनिट – 04
ड्रोन – 04
PAC – 03 कंपनी
एसपी सिटी की ब्रीफिंग के बाद दमदार फ्लैग मार्च
आज एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने ड्यूटीरत पुलिस बल को विशेष निर्देश दिए और तत्पश्चात शांतिपूर्ण संदेश देने हेतु शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च जिन क्षेत्रों में निकाला गया:
रेलवे स्टेशन, ढोलक बस्ती, गफूर बस्ती, लाइन नं. 17, इंद्रानगर, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, शनि बाजार रोड, ताज मस्जिद क्षेत्र, लाइन नं. 8, चोरगलिया रोड, भारद्वाज चौराहा सहित पूरा कोर क्षेत्र।
समापन थाना बनभूलपुरा में किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों—पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा, ADM विवेक राय, CO दीपशिखा अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, रेलवे पुलिस के अधिकारी सहित भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही।
SSP नैनीताल की अपील—“फैसले का सम्मान करें, अफवाहों से बचें”
SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि—
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें
प्रशासन का सहयोग करें
अफवाहों पर ध्यान न दें।
किसी भी प्रकार की गलत बयानबाज़ी से दूर रहें
कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड