खबरें शेयर करें -

लालकुआं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 79 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

दर्पण न्यूज 24/7संवाददाता

लालकुआं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 79 पाउच कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी हल्द्वानी  मनोज कत्याल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा  अग्रवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं ब्रिज मोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान वीआईपी गेट के सामने टांडा जंगल, लालकुआं से अभियुक्त भगवान दास पुत्र श्रीपाल, निवासी वीआईपी गेट लालकुआं, उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 79 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल:
कांस्टेबल 267 तरुण मेहता,
कांस्टेबल 802 आनंदपुरी,
कांस्टेबल 443 कमल सिंह।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

उत्तराखंड