हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर नयाल की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्करी का भंडाफोड़!
दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक से ले जा रहे थे नशीला पदार्थ — ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को मिली मजबूती!
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत हल्दूचौड़ चौकी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शंकर नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्मैक तस्करी का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी उ0नि0 शंकर नयाल ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान लीसा फैक्ट्री से लगभग 100 मीटर आगे राधा बंगर रोड पर पुलिस ने बाइक संख्या UK04AJ-9865 (होंडा शाइन) से जा रहे दो संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से क्रमशः 4.5 ग्राम एवं 3.63 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान —
मनोज चन्द्र (25 वर्ष) निवासी वासुदेव पुरम, मुखानी हल्द्वानी
विपिन मौर्या (21 वर्ष) निवासी वासुदेव पुरम, मुखानी हल्द्वानी
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे स्मैक लालकुआं पुल के नीचे से शरीफ नामक व्यक्ति से लेकर आए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत आरोपी शरीफ का नाम भी बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर संख्या 37/26, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 शंकर नयाल, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
कांस्टेबल उमेश गिरी
कांस्टेबल कुवेर राणा
नशे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर नयाल की यह कार्रवाई क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस मुहिम की सराहना करते हुए इसे युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने की दिशा में अहम कदम बताया है।
