








हनुमान जन्मोत्सव पर राम भक्त अभिषेक सिंह ने दिया आस्था, सेवा और समाजहित का संदेश!
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं!
क्षेत्र के प्रमुख व्यवसाई, समाजसेवी एवं पत्रकार अभिषेक सिंह ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हनुमान जी की भक्ति हमें साहस, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देती है।
अभिषेक सिंह ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, बुद्धि और निष्ठा के प्रतीक हैं। उनके जीवन से हमें सिखने को मिलता है कि सच्ची लगन और ईमानदारी से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस पावन पर्व पर समाज में भाईचारा, सहयोग और सकारात्मकता को बढ़ावा दें।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में जरूरत है कि हम सभी मिलकर समाज के कमजोर वर्गों की मदद करें और मानवता की सेवा को अपना कर्तव्य समझें। यही सच्चे अर्थों में हनुमान जी की आराधना होगी।
अंत में अभिषेक सिंह ने सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए हनुमान जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने की अपील की।
