खबरें शेयर करें -

आज का गैस वितरण रोस्टर जारी, पूर्ति निरीक्षक ने दी जानकारी!
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं। क्षेत्र में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 11 अप्रैल 2026 का वितरण रोस्टर जारी कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित क्षेत्रों में होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आशीर्वाद इंडेन एजेंसी के अंतर्गत फत्ताबंगर (पश्चिमी), हरिपुर शिवदत्त, सुनालपुर, मयूर विहार, सरस्वती विहार, मंडी परिसर, हिमालया फार्म, उत्तर उजाला, अब्दुल्ला बिल्डिंग, समता आश्रम गली, धरमपाल कॉलोनी, अलकनंदा कॉलोनी (1 व 2), दुर्गा कॉलोनी, बोरा फार्म, देवपुर देवका, बच्चीनगर, इसाई नगर, अमलतास, जयराम, दीना, एलबीएस कॉलेज क्षेत्र, हल्दूचौड़, हाटा ग्राम, सुपी भगवानपुर, मानपुर पश्चिम, नीलपुर, उहरिया, नीलियम कॉलोनी, सत्यलोक कॉलोनी व शिवाशीष कॉलोनी में गैस वितरण किया जाएगा।
वहीं सुरूचि इंडेन गैस सर्विस द्वारा परमा (हरे कृष्णा विहार), संजय नगर-1, गौला गेट, गांधी नगर (फेज 1, 2 व 3), पूर्व व पश्चिम राजीव नगर, सुभाष नगर और पटेल नगर क्षेत्रों में होम डिलीवरी की जाएगी।
पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने स्पष्ट किया कि 05 अप्रैल 2026 तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित दिन पर घर पर मौजूद रहने की अपील की, ताकि वितरण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

उत्तराखंड