हल्दूचौड़ में खुल रहा है आधुनिक ज्वैलरी प्रतिष्ठान “श्री लक्ष्मी ज्वैलर्स”!
9 मई को होगी प्रेस वार्ता, 10 मई को शुभ उद्घाटन!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्दूचौड़। नगर क्षेत्र के नया बाजार, गौला रोड स्थित हल्दूचौड़ में एक नए एवं आकर्षक ज्वैलरी प्रतिष्ठान “श्री लक्ष्मी ज्वैलर्स” का शुभ उद्घाटन आगामी 10 मई 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे होने जा रहा है। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर लक्ष्मीकान्त वर्मा ने क्षेत्रवासियों को उद्घाटन समारोह में सादर आमंत्रित किया है।
प्रतिष्ठान में ग्राहकों को हॉलमार्क युक्त शुद्ध सोने के आभूषण उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही पुराने सोने में बिना किसी कटौती के उचित मूल्य दिए जाने तथा सभी आभूषण होलसेल रेट पर उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। ग्राहकों की सुविधा के लिए नई-नई गोल्ड स्कीम्स भी शुरू की जा रही हैं।
प्रतिष्ठान स्वामी की ओर से बताया गया कि उद्घाटन समारोह से पूर्व 9 मई 2026, शनिवार को सांय 5 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई है। इस अवसर पर क्षेत्र के समस्त पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
“श्री लक्ष्मी ज्वैलर्स” के उद्घाटन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोगों को एक आधुनिक एवं विश्वसनीय ज्वैलरी प्रतिष्ठान की सौगात मिलने जा रही है।
