








आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती को डीजीपी प्रशस्ति डिस्क गोल्ड, स्वतंत्रता दिवस पर आज होगा सम्मान!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस-2026 पर कुमाऊं के लिए गौरव का क्षण है। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-गोल्ड से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सम्मान सूची में उनका नाम प्रमुखता से शामिल किया गया है।
कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस कमान संभाल रहीं आईजी निवेदिता कुकरेती को यह सम्मान मिलना उनके नेतृत्व और पुलिसिंग में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज होने वाले सम्मान समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा।
कुमाऊं की पुलिसिंग को मिला सम्मान।
आईजी निवेदिता कुकरेती के नेतृत्व में कुमाऊं परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा से जुड़े मामलों पर पुलिस की सक्रियता को लगातार मजबूत करने पर जोर दिया गया है। ऐसे में डीजीपी प्रशस्ति डिस्क-गोल्ड मिलना न केवल उनके लिए बल्कि पूरे कुमाऊं पुलिस परिवार के लिए सम्मान और गौरव का विषय है।
पुलिस मुख्यालय की सूची के अनुसार उन्हें “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड—विशिष्ट कार्य हेतु” श्रेणी में चुना गया है। यह श्रेणी पुलिस अधिकारियों के उल्लेखनीय और विशिष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए है।
कुमाऊं मंडल की खबरों और जनसरोकारों को प्रमुखता से प्रकाशित करने वाले दर्पण न्यूज 24×7 के लिए भी आईजी निवेदिता कुकरेती का सम्मान विशेष महत्व रखता है। कुमाऊं की पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से सामने रखने वाले क्षेत्रीय समाचार मंच के रूप में दर्पण न्यूज 24×7 इस उपलब्धि को कुमाऊं के सम्मान से जोड़कर देखता है।
इधर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सम्मान पाने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किए जाने से अन्य जवानों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
आईजी निवेदिता कुकरेती को डीजीपी प्रशस्ति डिस्क-गोल्ड मिलना स्वतंत्रता दिवस पर कुमाऊं पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आया है।
