खबरें शेयर करें -

“कानून का कायदा, सम्मान का वायदा” के साथ भव्य महिला सम्मान सम्मेलन–2026 सम्पन्न, समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली नारी शक्ति का हुआ सम्मान।
दर्पण न्यूज 24/ हल्द्वानी।
रविवार को हल्द्वानी के निजी सभागार में अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) उत्तराखंड द्वारा भव्य महिला सम्मान सम्मेलन–2026 का आयोजन किया गया। “कानून का कायदा, महिलाओं व बच्चों के सम्मान का वायदा” स्लोगन के साथ हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री राधा कृष्ण संस्थान व रिदम डांस एकेडमी के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं, वहीं सिंगर गिरीश सिंह खाती की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
संस्था की प्रदेश अध्यक्ष सीमा देवल ने बताया कि महिला सम्मान कार्यक्रम देशभर के अलग–अलग राज्यों में भी आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत व राष्ट्रीय टीम के नेतृत्व में इस कार्यक्रम के लिए सम्मानित महिलाओं का चयन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेनू अधिकारी (दर्जा राज्य मंत्री) व विशिष्ट अतिथि कॉमनवेल्थ चैंपियन मुकेश पाल ने चुनिंदा महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, उन्हें केवल सहयोग, प्रोत्साहन और आत्मनिर्भरता के अवसरों की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में महिला उत्कृष्ट सम्मान पाने वालों में—
तीलू रौतेली अवार्डी पावर्ती किरौला, डॉ. सुधा पाल, अलका गुप्ता, नीमा अग्रवाल, रश्मि राजपाल, कनक चंद, सौम्या अग्रवाल, शिवानी पाल, डॉ. स्वाति सिंघल, विभा शर्मा, सुरभि शर्मा, तनुजा जोशी, प्रेमा मित्तल, मीना थापा, डॉ. गुंजन जोशी, डॉ. अंकिता चांदना, बीनू जायसवाल, मोनिका शर्मा, एडवोकेट ऊषा, अंशील वर्मा, डॉ. निशा मरहट्टा जोशी, सरिता अग्रवाल, मीनाक्षी, मोहिनी रावत सहित कई सम्मानित हस्तियां शामिल रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा देवल ने तथा संचालन रिम्पी बिष्ट ने किया। कार्यक्रम के स्पॉन्सर रजत माहेश्वरी रहे, जबकि अतुल जायसवाल, कपिल अग्रहरि व विनीत अग्रवाल ने विशेष सहयोग दिया।
इस अवसर पर संस्था से पूनम अग्रवाल, श्रुति तिवारी, रिचा गोयल, कुसुम लता केसरवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

उत्तराखंड