खबरें शेयर करें -

लोहाघाट में गुलदार का आतंक — इंसान बना निवाला, सिर तक नोच डाला!

लोहाघाट में गुलदार का खौफ! मंगोली के भुवन राम को बना डाला निवाला, सिर तक खा गया दरिंदा

रिपोर्टर: दर्पण न्यूज़ 24×7 संवाददाता प्रमोद बमेटा

लोहाघाट (चंपावत)

चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में गुलदार का आतंक एक बार फिर कहर बनकर टूटा है। मंगोली ग्राम सभा के धूरा तोक में बुधवार को गुलदार ने 45 वर्षीय भुवन राम पुत्र देवराम पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार इतना खूंखार था कि उसने भुवन राम के सिर का अधिकांश हिस्सा नोच डाला।

लोहाघाट रेंजर नारायण दत्त पांडे ने बताया कि भुवन राम मंगलवार से लापता थे। बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मंगोली बन पंचायत में सर्च अभियान चलाया। शाम करीब 5:30 बजे उनका शव बरामद किया गया। शव का अधिकांश हिस्सा गुलदार ने खा लिया था।

घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोहाघाट रेंजर एन.डी. पांडे और थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा —

“बच्चों को अकेले न भेजें, समूह में ही बाहर निकलें और हाथ में लाठी-डंडे लेकर चलें। महिलाओं को भी अकेले जंगल न जाने की सलाह दी गई है।”

राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा सहित ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामे की कार्रवाई की जा रही है, इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रेंजर पांडे ने कहा कि घटना की जांच जारी है, मृतक परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा और क्षेत्र में लगातार गश्त व पिंजरा लगाकर गुलदार की खोज की जाएगी।

सर्च अभियान में पुलिस, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

📍 लोहाघाट क्षेत्र में गुलदार का खौफ, लोगों में दहशत — वन विभाग पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *