खबरें शेयर करें -

 


नैनीताल: 52 विद्यालयों में आयोजित होंगे स्किल कॉम्पीटिशन, छह ट्रेडों में दिखेगी विद्यार्थियों की प्रतिभा।

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के सभी आठ विकासखण्डों में व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े 52 विद्यालयों में इस वर्ष व्यापक स्तर पर स्किल कॉम्पीटिशन आयोजित किए जाएंगे। जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यावसायिक दक्षता विकसित करना और उन्हें रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएँ कुल छह प्रमुख ट्रेडों
कृषि, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, रिटेल, पर्यटन एवं आतिथ्य, तथा अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों—में आयोजित की जाएंगी। सभी प्रतियोगिताएँ 30 नवंबर तक पूर्ण करा ली जाएंगी।

श्री जायसवाल ने बताया कि स्किल कॉम्पीटिशन विद्यार्थियों के लिए अपने कौशल और प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच साबित होंगे। इसके साथ ही यह प्रतियोगिताएँ उन्हें भविष्य में कौशल आधारित रोजगार अवसरों के लिए तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड