खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज 24×7
संवाददाता– प्र​मोद बमेटा


सुरंग की पहाड़ियों में नई उम्मीद—महिला ‘बाजयल’ समिति ने दी आत्मनिर्भरता की दस्तक

ओखलकांडा में महिलाओं की दुग्ध सहकारिता का सशक्त आगाज़

मालाओं और प्रेम की खुशबू के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा का भावनात्मक स्वागत

‘बाजयल’ समिति से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास, हौसला और आर्थिक मजबूती की नई दिशा


लालकुआँ। दूरस्थ विकासखंड ओखलकांडा के ग्राम सभा सुरंग में महिलाओं की दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति ‘बाजयल’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की। समिति के गठन के साथ ही गांव की महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की नई किरण जग उठी।

समिति के उद्घाटन अवसर पर ग्रामीणों ने अध्यक्ष मुकेश बोरा का मालाओं और पुष्पगुच्छों से गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बोरा के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति की स्थापना से गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी।

वक्ताओं ने कहा कि महिला समिति के गठन से दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, तथा महिलाओं को आर्थिक मजबूती और स्वावलंबन का नया मंच मिलेगा। ग्रामीणों ने आशा जताई कि समिति से दुग्ध संग्रहण, विपणन और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा—

“महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से दुग्ध सहकारिता और अधिक सशक्त होगी। हमारा प्रयास है कि पर्वतीय क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को नई ऊँचाइयों पर ले जाया जाए, ताकि यहां की महिलाएं आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बन सकें। ‘बाजयल’ समिति महिलाओं के आत्मसम्मान और प्रगति का प्रतीक बनेगी।”

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुरंग पुष्पा बोरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश खनवाल, राजेंद्र सिंह बोरा, वन पंचायत सरपंच जया बोरा, पर्वतीय क्षेत्र प्रभारी कृपाल सिंह, प्रभारी दु.अं.के. खनस्यू हरीश आर्या, क्षेत्र पर्यवेक्षक हरीश सिंह कठायतपूनम दर्मवाल, देवस्थल समिति अध्यक्ष दीपा देवी, वरिष्ठ नागरिक भवान सिंह, तथा पशु चिकित्सक डॉ. धीरज सोनल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

—दर्पण न्यूज 24×7
संवाददाता: प्र​मोद बमेटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड