खबरें शेयर करें -

जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद हरकत में आया आबकारी महकमा लालकुआं में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन — 136 पाउच कच्ची शराब बरामद, मचा हड़कंप!
दर्पण न्यूज 24/7 | लालकुआं
अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग हल्द्वानी की टीम ने मंगलवार को लालकुआं क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान लालकुआं, हल्दूचौड़, बेलबाबा एवं लामाचौड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दबिश दी गई, जिससे अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
अभियान के तहत लालकुआं गोला गेट के समीप छापेमारी करते हुए टीम ने करीब 136 पाउच कच्ची शराब बरामद की। वहीं संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विभाग द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी, आबकारी सिपाही राहुल, खुशाल, ज्योति, भास्कर सहित पूरी टीम मौजूद रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

उत्तराखंड