खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज 24×7 विशेष रिपोर्ट
संवाददाता – प्रमोद बमेटा, लालकुआँ
दुग्ध संघ ने दृष्टिबाधित बच्चों के बीच मनाया दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जन्मोत्सव
लालकुआँ ।
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जन्मोत्सव इस वर्ष विशेष रूप से दृष्टिबाधित बच्चों के बीच स्नेह, संवेदना और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर संघ के अधिकारीगण नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैव स्कूल) पहुँचे, जहाँ लगभग 150 बच्चों के साथ मंत्री बहुगुणा का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, तथा पी एंड आई अधिकारी सुभाष बाबू ने बच्चों को मिष्ठान वितरित कर उनके साथ जन्मोत्सव की खुशियाँ साझा कीं। बच्चों ने गीतों और शुभकामनाओं के माध्यम से मंत्री के प्रति अपना स्नेह और आदर व्यक्त किया।
अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि “दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा न केवल ऊर्जावान और जनसेवी व्यक्तित्व हैं, बल्कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उनके मार्गदर्शन में दुग्ध संघ सेवा, समर्पण और संवेदना की भावना के साथ सतत प्रगति कर रहा है।”
उन्होंने मंत्री बहुगुणा के दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करते हुए सम्पूर्ण दुग्ध संघ परिवार की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत के साथ भी मंत्री का जन्मोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।
अध्यक्ष बोरा ने आगे कहा कि दुग्ध संघ भविष्य में भी नैव स्कूल के दृष्टिबाधित बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, जिला पंचायत प्रतिनिधि अर्जुन बिष्ट, अवशीतन केंद्र प्रभारी शांति कोरंगा, मीना रौतेला, लक्ष्मी पंत, कमल बेलवाल, राहुल, चन्दन किरौला सहित अनेक बच्चे और गणमान्यजन उपस्थित रहे।
📰 दर्पण न्यूज 24×7 — विशेष संवाददाता प्रमोद बमेटा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *