दर्पण न्यूज 24×7 
दर्पण न्यूज 24×7
देहरादून इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल-2025 में डॉ. ऋतु रखोलिया को ‘टीचर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड
हल्द्वानी/देहरादून।
छठे देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल-2025 में चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. ऋतु रखोलिया को ‘टीचर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके निरंतर शोध, नवाचार और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
सम्मान समारोह देहरादून स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र में आयोजित हुआ, जिसका आयोजन उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू-कॉस्ट) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव-2025 के अंतर्गत किया गया।
मुख्य अतिथि आईएफएस जय राज तथा विशिष्ट अतिथियों
प्रोफेसर देवेंद्र भसीन, वाइस चेयरमैन—उत्तराखंड स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल
प्रोफेसर दीवान सिंह नेगी, वाइस चांसलर—कुमाऊं विश्वविद्यालय
प्रोफेसर ओ.पी.एस. नेगी, पूर्व कुलपति—उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी
प्रोफेसर मीनू सिंह, डायरेक्टर—एम्स ऋषिकेश
प्रोफेसर अजय सक्सेना, पूर्व प्रिंसिपल—डीएवी कॉलेज देहरादून द्वारा डॉ. रखोलिया को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. ऋतु रखोलिया अब तक 33 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित कर चुकी हैं। शिक्षा, अनुसंधान और चिकित्सा विज्ञान में नवाचार को बढ़ावा देने के उनके सतत प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया। डॉ. रखोलिया की यह उपलब्धि उत्तराखंड के शैक्षिक और वैज्ञानिक समुदाय के लिए गर्व का विषय है।
देहरादून इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल-2025 में डॉ. ऋतु रखोलिया को ‘टीचर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड
हल्द्वानी/देहरादून।
छठे देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल-2025 में चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. ऋतु रखोलिया को ‘टीचर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके निरंतर शोध, नवाचार और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
सम्मान समारोह देहरादून स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र में आयोजित हुआ, जिसका आयोजन उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू-कॉस्ट) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव-2025 के अंतर्गत किया गया।
मुख्य अतिथि आईएफएस जय राज तथा विशिष्ट अतिथियों
- प्रोफेसर देवेंद्र भसीन, वाइस चेयरमैन—उत्तराखंड स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल
- प्रोफेसर दीवान सिंह नेगी, वाइस चांसलर—कुमाऊं विश्वविद्यालय
- प्रोफेसर ओ.पी.एस. नेगी, पूर्व कुलपति—उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी
- प्रोफेसर मीनू सिंह, डायरेक्टर—एम्स ऋषिकेश
- प्रोफेसर अजय सक्सेना, पूर्व प्रिंसिपल—डीएवी कॉलेज देहरादून
द्वारा डॉ. रखोलिया को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
डॉ. ऋतु रखोलिया अब तक 33 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित कर चुकी हैं। शिक्षा, अनुसंधान और चिकित्सा विज्ञान में नवाचार को बढ़ावा देने के उनके सतत प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया।
डॉ. रखोलिया का यह उपलब्धि उत्तराखंड के शैक्षिक और वैज्ञानिक समुदाय के लिए गर्व का विषय है।