खबरें शेयर करें -

नैनीताल पुलिस में फिटनेस और स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर,ए मंगलवार को आयोजित हुई परेड।
हल्द्वानी। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी की पहल पर जनपद में पुलिस कर्मियों की फिटनेस और अनुशासन बढ़ाने के उद्देश्य से हर मंगलवार को होने वाली फिटनेस एवं स्मार्ट पुलिसिंग परेड का आयोजन आज भी पूरे जिले में उत्साह के साथ किया गया।
SSP के निर्देश पर जनपद के सभी थानों—कोतवाली हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, मल्लीताल, कालाढूंगी, मुखानी, काठगोदाम, चोरगलिया, तल्लीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर व बेतालघाट—में थाना प्रभारियों की अगुवाई में परेड और शस्त्र हैंडलिंग अभ्यास कराया गया।
हल्द्वानी क्षेत्र की परेड में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र और पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल भी शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने जवानों का मनोबल बढ़ाया और फिटनेस को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी और क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल ने भी मुखानी व लालकुआं क्षेत्रों में उपस्थिति दर्ज कर जवानों को परेड और शस्त्राभ्यास कराया।
परेड के बाद SP नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र कोतवाली हल्द्वानी के पुलिस भोजनालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और भोजन चखकर इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
जवानों में मंगलवार की परेड को लेकर उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। पुलिस प्रशासन का मानना है कि यह अभ्यास न केवल अनुशासन और फिटनेस को बढ़ाएगा, बल्कि स्मार्ट पुलिसिंग को भी और बेहतर बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड