खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज़ 24×7 विशेष रिपोर्ट
18 कुमाऊं के अग्निवीर दीपक सिंह गोली लगने से मौत।
पुंछ। जम्मू–कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा के निकट तैनात उत्तराखंड के सपूत अग्निवीर दीपक सिंह (18 कुमाऊं) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर की है, जिसने उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी तहसील स्थित गांव खरही में शोक की लहर दौड़ा दी है।
सूत्रों के अनुसार, लगभग ढाई बजे अग्रिम चौकी पर अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। साथी जवान तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां दीपक सिंह खून से लथपथ मिले। उन्हें तत्काल बटालियन मेडिकल कैंप ले जाया गया, लेकिन सैन्य चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है। यह आत्महत्या है या दुर्घटनावश चली गोली—सेना और पुलिस दोनों ने जांच शुरू कर दी है। मेंढर पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है।
चंपावत का यह वीर युवा देश सेवा के दौरान शहीद हो गया, जिससे पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवारजन बेसुध हैं।
दर्पण न्यूज़ 24×7, दिवंगत वीर को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड