**💥 “सल्ट में मिला 161 जैलेटिन ट्यूबों का जखीरा, अल्मोड़ा पुलिस ने खोली गुत्थी — ठेकेदार गिरफ्तार! 💥
दर्पण न्यूज 24×7 | अल्मोड़ा–हल्द्वानी स्पेशल रिपोर्ट
अल्मोड़ा।
सल्ट क्षेत्र में बरामद 161 जैलेटिन ट्यूबों से फैली सनसनी के बाद अल्मोड़ा पुलिस ने महज़ कुछ ही दिनों में इस हाई–प्रोफाइल केस का पर्दाफाश कर दिया। विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया था, वहीं अब खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
🔎 कैसे मिला था विस्फोटक का यह जखीरा?
21 नवंबर की रात राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा के पास झाड़ियों में छिपी 161 जैलेटिन ट्यूब बरामद हुईं। मामला गंभीर था—इसीलिए सल्ट थाना पुलिस ने
धारा 4(क) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम / 288 बीएनएस में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने तुरंत ही एएसपी हरबंस सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के नेतृत्व में चार विशेष टीमें गठित कीं।
बम डिस्पोज़ल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, एलआईयू, आईआरबी व स्थानीय पुलिस को मौके पर भेजकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
🚔 आखिरकार आरोपी चढ़ा हत्थे
पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए प्रशांत कुमार बिष्ट (35) निवासी गरसारी, पाटी चंपावत को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया—
- उसने 2016–17 में तीन किलोमीटर सड़क निर्माण का ठेका लिया था।
- वर्ष 2018 में चट्टान तोड़ने के लिए उसके पार्टनर लवी ने जैलेटिन ट्यूब मंगवाई थीं।
- काम खत्म होने के बाद वह सामग्री किराए के कमरे में ही पड़ी रह गई।
- जून 2025 में मकान मालिक ने संपर्क किया, लेकिन आरोपी नहीं आया।
- ताला तोड़कर कमरे की सफाई कराई गई, तो मजदूरों ने अनजाने में विस्फोटक झाड़ियों में फेंक दिए।
- मकान मालिक को इसकी असलियत की जानकारी ही नहीं थी।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
🚨 पुलिस ने टाल दी बड़ी वारदात!
पुलिस की तेज कार्रवाई ने न सिर्फ एक संभावित बड़ा खतरा टाल दिया, बल्कि कुछ ही दिनों में पूरे घटनाक्रम की परतें भी खोल दीं। अब पुलिस अन्य पहलुओं—किसने सामग्री मंगाई थी, किस–किस को इसकी जानकारी थी—इन सबकी भी गहराई से जांच कर रही है।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुष्टि की कि बरामद 161 जैलेटिन छड़ों के वास्तविक जिम्मेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
