खबरें शेयर करें -

मोदी ने दिखाया ‘स्पेशल प्रोटोकॉल’ : पालम एयरपोर्ट पर खुद पुतिन का किया स्वागत, भारत-रूस रिश्तों में नया अध्याय।

नई दिल्ली। भारत-रूस संबंधों में सोमवार रात एक नया अध्याय जुड़ गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं पालम एयरपोर्ट पहुंचे और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। कूटनीति की दृष्टि से यह क्षण बेहद खास रहा, क्योंकि पिछले लगभग एक दशक में ऐसे बहुत कम अवसर आए हैं जब प्रधानमंत्री मोदी किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को रिसीव करने सीधे एयरपोर्ट पहुँचे हों।

प्रधानमंत्री का यह कदम न केवल पुतिन के प्रति व्यक्तिगत स्नेह और सम्मान को दर्शाता है, बल्कि दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक भरोसे, सामरिक साझेदारी और लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक संबंधों को भी और मजबूती प्रदान करता है।

राष्ट्रपति पुतिन की यह भारत यात्रा कई अहम मुद्दों—रक्षा सहयोग, ऊर्जा, व्यापार, अंतरिक्ष और बहुपक्षीय मंचों पर साझेदारी—को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री द्वारा किया गया विशेष स्वागत इस बात का संकेत है कि आने वाली बातचीत न केवल द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, बल्कि वैश्विक कूटनीति में भी इसका दूरगामी प्रभाव देखने को मिल सकता है।

दोनों नेताओं के बीच आज उच्चस्तरीय वार्ता प्रस्तावित है, जिसके दौरान महत्वपूर्ण समझौतों पर भी हस्ताक्षर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड