खबरें शेयर करें -

हल्दूचौड़ में चोरों का आतंक, डंपर की पूरी वायरिंग काट ले गए चोर!

हल्दूचौड़। क्षेत्र की गायत्री कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने घर के पास खड़े डंपर को निशाना बनाते हुए उसकी बैटरी लीड और इंजन की पूरी वायरिंग काटकर चोरी कर ली। घटना से वाहन स्वामी को नुकसान हुआ है।

गायत्री कॉलोनी निवासी पूरन चंद्र पाठक ने हल्दूचौड़ पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति उनके डंपर की बैटरी लीड और पूरी वायरिंग काटकर ले गए। उन्होंने पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर अज्ञात चोरों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घर के पास खड़े वाहन में हुई इस वारदात से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब पीड़ित को पुलिस कार्रवाई का इंतजार है।