खबरें शेयर करें -

अंबेडकर पार्क में उमड़ा जनसैलाब: महापरिनिर्वाण दिवस पर बड़ी श्रद्धांजलि सभा, स्वास्थ्य शिविर में 245 लोगों की निशुल्क जांच।

लालकुआँ।
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं महापरिनिर्वाण दिवस पर अम्बेडकर युवा जन सेवा समिति के तत्वाधान में लालकुआँ स्थित अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर संविधान निर्माता को नमन किया। इस अवसर पर लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों की टीम ने 245 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार शामिल हुए। इसके साथ ही क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, पूर्व चेयरमैन कैलाश पंत, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी कुंदन मेहता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मीमांसा आर्य, कोतवाली प्रभारी बृजमोहन राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर आधुनिक भारत की प्रेरणा शक्ति और संविधान के महान शिल्पकार हैं। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक न्याय और लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाने में अभूतपूर्व योगदान दिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों, वंचितों और कमजोर तबके को आवाज दी और देश की एकता-अखंडता को सर्वोपरि रखा।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार, संयोजक उदयवीर सिंह, संजय कनौजिया, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, अरविंद उर्फ अन्नू, बुदरत्तन बौद्ध, अनिल कुमार, विधायक प्रतिनिधि गोविंद राणा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, पूर्व सभासद पुरन रजवार, दीपक बत्रा, अशोक अग्रवाल, रामसागर यादव, गौरव गुप्ता, जफर अंसारी, धर्मवीर सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

स्वास्थ्य शिविर में ब्लड कैंसर विशेषज्ञ डॉ. तुषार पांडे, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. वैभव कुच्छल, जनरल फिजिशियन डॉ. वैभव पालीवाल, यूरोलॉजिस्ट डॉ. बृजमोहन जोशी, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह, शुभानु आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। संचालन धर्मेंद्र आर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड