खबरें शेयर करें -

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हल्द्वानी में हलचल तेज! बनभूलपुरा कल फिर बनेगा ‘जीरो ज़ोन’, पुलिस हाई अलर्ट पर!

दर्पण न्यूज 24*7 ब्यूरो !

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में कल 10 दिसंबर (बुधवार) को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई से पहले शहर में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। संभावित फैसले को ध्यान में रखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी के साथ क्षेत्र में संदिग्धों की दोबारा पहचान (चिह्नीकरण) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने साफ कर दिया है कि फैसले वाले दिन बनभूलपुरा क्षेत्र पूरी तरह जीरो ज़ोन रहेगा। केवल स्थानीय आईडी रखने वालों को ही क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर सख्त पाबंदी रहेगी।

सोमवार देर शाम एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस बहुद्देशीय भवन में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फैसला आने के बाद किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है और अतिरिक्त बल भी तैनाती के लिए रखा गया है।

सुनवाई से पहले बनभूलपुरा और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख़्त कर दी गई है, वहीं स्थानीय लोगों में भी फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड