खबरें शेयर करें -

नैनीताल के शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली हल्द्वानी की छात्रा से दुष्कर्म; इंटरनेट पर हुई दोस्ती बनी खौफनाक वारदात की वजह, आरोपी गिरफ्तार।

दर्पण न्यूज 24/7
नैनीताल। हल्द्वानी की एक छात्रा ने नैनीताल मल्लीताल कोतवाली पहुंचकर काशीपुर निवासी युवक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। पीड़िता ने बताया कि युवक से उसकी मुलाकात इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक साल पहले हुई थी, जब उसकी रूममेट उसके सोशल मीडिया अकाउंट का संचालन कर रही थी।
छात्रा का आरोप है कि दोस्ती गहरी होने के बाद युवक उसे बहला-फुसलाकर कालाढूंगी रोड के जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसने जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह कई बार बहाने बनाकर पीड़िता पर दबाव बनाता रहा और जबरन शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा।
पीड़िता वर्तमान में नैनीताल के एक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है और एक हॉस्टल में रहती है। घटना से आहत होकर उसने हिम्मत जुटाई और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुभाषनगर कॉलोनी, काशीपुर निवासी साहिल वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड