खबरें शेयर करें -

हल्दूचौड़ की जनता का बिगुल: हाईवे, नशा और गोवंश संरक्षण को लेकर 21 दिसंबर को होगा आर-पार का फैसला।
हल्दूचौड़।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौत के कट, अनियंत्रित निर्माण, क्षेत्र में जड़ें जमा चुका नशा माफिया और सड़कों पर हादसों को न्योता देता बेसहारा गोवंश—इन सभी मुद्दों पर अब हल्दूचौड़ की जनता सीधे टकराव के मूड में है। इन्हीं ज्वलंत समस्याओं को लेकर 21 दिसंबर (रविवार) दोपहर 2 बजे मथुरा पैलेस, haldu में ऐतिहासिक सार्वजनिक महाबैठक बुलाई गई है।
इस बैठक में हल्दुचौड़ सहित पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर की गई अवैज्ञानिक कट व्यवस्था और निर्माण अनियमितताओं का सार्वजनिक लेखा-जोखा, नशे के अवैध कारोबार पर निर्णायक कार्रवाई की रणनीति, छुट्टा व बेसहारा गोवंश को गौशालाओं में भेजने की समयबद्ध योजना तथा अन्य स्थानीय जनसमस्याओं पर स्पष्ट और अंतिम निर्णय लिए जाएंगे।
आयोजकों ने दो टूक कहा है—अब मांग नहीं, जवाब चाहिए।
बैठक में समस्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, वर्तमान व पूर्व विधायक, पूर्व जनप्रतिनिधि,व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। आमजन से भी आह्वान किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज़ को ताकत में बदलें। ।

उत्तराखंड