खबरें शेयर करें -

लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला-पुरुष की मौके पर मौत ।

दर्पण न्यूज 24/7
लालकुआं। नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला एवं पुरुष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात बड़े वाहन की टक्कर से हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार महिला और पुरुष

लालकुआं से वीआईपी गेट क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए किसी अज्ञात भारी वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर वाहन की चपेट में आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक पुरुष ने सेंचुरी पेपर मिल का हेलमेट और सेफ्टी शूज पहन रखे थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक अज्ञात वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका था।

उत्तराखंड