








गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा : सतपाल महाराज
फिल्म ‘गोदान’ के टीज़र, गीत और पोस्टर का भव्य लोकार्पण!
देहरादून।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की आत्मा गौमाता में बसती है। आज के दौर में जब समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से दूर होता जा रहा है, ऐसे समय में गौमाता के संरक्षण और उनकी महत्ता को समझाने का कार्य फिल्म ‘गोदान’ के माध्यम से किया जा रहा है, जो सराहनीय है।
गुरुवार को सुभाष रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर तले बनी गौमाता पर आधारित फीचर फिल्म ‘गोदान’ के टीज़र, गीत और पोस्टर का विमोचन करते हुए मंत्री सतपाल महाराज ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड आज एक सकारात्मक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अब फिल्में केवल पारंपरिक मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और सनातन मूल्यों को केंद्र में रखकर भी सशक्त सिनेमा बनाया जा रहा है।
धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि विनोद चौधरी के निर्देशन में बनी फीचर फिल्म ‘गोदान’ आगामी 6 फरवरी 2026 से देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। यह फिल्म वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ गौमाता के महत्व को दर्शाते हुए समाज को एक गहन संदेश देती है।
मंत्री महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि जीवन, करुणा और संरक्षण का आधार हैं। फिल्म ‘गोदान’ सनातन चेतना को जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
दर्पण न्यूज़ 24×7
सनातन संस्कृति की आवाज
