मुख्यमंत्री धामी का संशोधित दौरा कार्यक्रम जारी!
दर्पण न्यूज 24/7
देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) के जनपद भ्रमण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी नए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का दौरा देहरादून से शुरू होकर हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर तक रहेगा, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे जीटीसी हैलीपैड, देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 2:50 बजे एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) पहुंचेंगे। इसके बाद 3:00 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 3:10 बजे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह पहुंचेंगे।
यहां मुख्यमंत्री “वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026” में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे 4:20 बजे पुनः कार द्वारा प्रस्थान कर 4:25 बजे एफटीआई हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 4:35 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 4:45 बजे ब्यानधुरा स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड, श्रीपुरबिछुवा (ऊधमसिंह नगर) पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
