खबरें शेयर करें -

इडियाकोट मल्ला भ्रातु मंडल समिति की बैठक सम्पन्न, 24 मई को होगी सार्वजनिक सभा।
दर्पण न्यूज 24/7 ब्यूरो देहरादून। इडियाकोट मल्ला भ्रातु मंडल समिति (संस्कृति एवं सरोकार मंच) की संयोजक मंडल बैठक रविवार को धमला कॉलोनी, देहरादून में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय विकास, पलायन, रोजगार, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति की कार्यकारिणी के विधिवत गठन के लिए आगामी 24 मई 2026 को प्रातः 11 बजे जनता इंटर कॉलेज, कोलीखाल में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें इडियाकोट मल्ला क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों सहित आम जनता से प्रतिभाग करने की अपील की गई है।
समिति के मुख्य संयोजक ने कहा कि राज्य गठन के बाद भी क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा, बैंकिंग, चिकित्सा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। युवाओं का लगातार पलायन हो रहा है तथा जंगली जानवरों के खतरे से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी लोगों से एकजुट होकर सहयोग करने का आह्वान किया।
समिति की ओर से बैठक में अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर क्षेत्रहित में सुझाव देने की अपील की गई है।

उत्तराखंड