कल खुलेगा “श्री लक्ष्मी ज्वैलर्स”, हल्दूचौड़ को मिलेगी आधुनिक ज्वैलरी शोरूम की सौगात!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्दूचौड़ ! क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है, नया बाजार, गौला रोड स्थित “श्री लक्ष्मी ज्वैलर्स” का भव्य शुभारंभ कल प्रातः 10 बजे होने जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह नया ज्वैलरी शोरूम ग्राहकों को आकर्षक डिज़ाइन, शुद्धता और भरोसे के साथ बेहतरीन आभूषण उपलब्ध कराएगा।
प्रतिष्ठान के संचालक प्रो. लक्ष्मीकांत वर्मा ने स्थानीय मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि शोरूम में सोने-चांदी के पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइनों की शानदार रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है।
“श्री लक्ष्मी ज्वैलर्स” के खुलने से हल्दूचौड़ और आसपास के क्षेत्रवासियों को अब आधुनिक ज्वैलरी खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन को लेकर बाजार क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

