

लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, रंजीत बोरा को मिली अहम जिम्मेदारी!
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं । समाजसेवी रणजीत सिंह बोरा को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के आगामी चुनावों में बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद नगर की व्यापारिक राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पांच सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की है, जिनमें रंजीत सिंह बोरा का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
उनके अलावा सुभाष नागर, राजकुमार सेतिया, देवेंद्र नयाल और अरुण जोशी को भी सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है। व्यापार मंडल चुनाव को लेकर नगर में पहले से ही माहौल गरमाया हुआ है और विभिन्न पदों के संभावित दावेदार व्यापारियों के बीच जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।
चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत रविवार शाम 4 बजे रेलवे स्टेशन तिराहे पर स्थित चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के साथ होगी। इस दौरान चुनाव संबंधी विस्तृत रूपरेखा भी तय की जाएगी। उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रंजीत बोरा को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को व्यापारियों के बीच सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
