








हल्द्वानी प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने का लिया संकल्प,प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवार ने किया ध्वजारोहण!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी। हल्द्वानी प्रेस क्लब में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकारों का दायित्व है कि वे निष्पक्ष, निर्भीक एवं तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज को मजबूती से सामने रखें।
उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब केवल पत्रकारों के मिलने-जुलने का स्थान नहीं, बल्कि पत्रकारों की एकता, सम्मान और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने वाला मंच है। उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि प्रेस क्लब पत्रकार हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएगा।
समारोह में मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी, संरक्षक ताराचंद गुरसानी, भगवान सिंह गंगोला, दिनेश जोशी, रवि दुर्गापाल, मनोज पांडे, मोहम्मद हसनैन, किरण हुसैन, नीरज भल्ला, गोपाल जोशी, प्रवीण चोपड़ा, अनुराग वर्मा, सुशील शर्मा, अजय चौहान, कैलाश पाठक, कमल जोशी, फरहत रऊफ, शावेज खान और बबलू सागर समेत अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और पत्रकार एकता का संदेश प्रमुखता से दिखाई दिया।
