खबरें शेयर करें -

स्वतंत्रता दिवस पर रोडहंटर्स ग्रुप का रक्तदान में नया रिकॉर्ड, 168 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र।

दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रोडहंटर्स ग्रुप ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया। अमरदीप हॉस्टल में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 168 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया गया।

 

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही समाज में नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

 

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस मानवीय पहल के माध्यम से रोडहंटर्स ग्रुप के युवाओं ने देशभक्ति को सेवा और मानवता से जोड़ने का संदेश दिया। ग्रुप की इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

168 यूनिट से अधिक रक्तदान न केवल एक आंकड़ा है, बल्कि यह उन अनगिनत जिंदगियों के लिए उम्मीद की किरण है, जिन्हें समय पर रक्त की आवश्यकता होती है। रोडहंटर्स ग्रुप ने साबित किया कि युवा शक्ति यदि समाजसेवा के लिए आगे आए तो बड़े बदलाव की शुरुआत की जा सकती है।

उत्तराखंड