आज पंचायत भवन डूंगरपुर हल्दूचौड़ में लगेगा जनसमस्या समाधान शिविर, सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद।
दर्पण न्यूज 24/7
हल्दूचौड़। ग्राम प्रधान दुर्गापालपुर परमा मनीषा मलवाल ने समस्त ग्रामवासियों से अपील करते हुए बताया कि आज पंचायत भवन डूंगरपुर हल्दूचौड़ में एक विशेष जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से गांव की जनता की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
शिविर में बिजली विभाग, नलकूप विभाग, बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। ग्राम प्रधान ने कहा कि जिन ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत है, वे निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं।
यह शिविर प्रातः 11 बजे पंचायत भवन हल्दूचौड़ में आयोजित होगा। ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने अधिक से अधिक ग्रामीणों से शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।
