खबरें शेयर करें -

आज दो बजे से जगदीश होटल में सजेगी रंग-व्यंग की महफिल — पत्रकारों संग नेता खेलेंगे होली!
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखण्ड की लालकुआं नगर इकाई द्वारा आज सोमवार 2 मार्च को अपराह्न 2 बजे से नगर के मुख्य बाजार स्थित जगदीश होटल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह बना हुआ है।
आयोजन में ब्रज की पारंपरिक होली, बनारस की प्रसिद्ध शमशान होली तथा दीप होली की आकर्षक प्रस्तुतियां बाहरी क्षेत्रों से आए मशहूर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएंगी। वहीं हास्य कलाकार और कवि राजनीति, प्रशासन और पत्रकारिता पर व्यंग्य के रंग बिखेरते हुए माहौल को ठहाकों से सराबोर करेंगे।
कार्यक्रम में उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन दुमका, विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधियों के प्रतिभाग करने की संभावना है।
साथ ही यूनियन के मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय तलवार समेत संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नगर इकाई अध्यक्ष मुकेश कुमार ने सभी पत्रकार साथियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रंग, सौहार्द और हास्य-व्यंग से सराबोर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।