📍बड़ी खबर – हल्द्वानी में पत्रकार दीपक अधिकारी पर हमला करने वाले दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में! SSP नैनीताल ने दिए सख्त एक्शन के निर्देश 🚨
हल्द्वानी।
पत्रकारों पर हमले की बढ़ती घटनाओं के बीच हल्द्वानी से आई इस घटना ने मीडिया जगत को झकझोर दिया है। JJN न्यूज के रिपोर्टर दीपक अधिकारी पर रिपोर्टिंग के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल पत्रकार का उपचार फिलहाल कृष्णा हॉस्पिटल हल्द्वानी में चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार, घटना 11 नवंबर 2025 को ऊंचापुल क्षेत्र में घटी, जहां रिपोर्टिंग के दौरान अजीत चौहान और अनिल चौहान नामक दो व्यक्तियों ने पत्रकार दीपक अधिकारी पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और कठोर कार्रवाई के आदेश दिए।
👉 पुलिस ने एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जांच जारी है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी 07 नवम्बर 2025 को एक अन्य पत्रकार के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से पत्रकारों में रोष व्याप्त है।
नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश —
“कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।”
📸 पत्रकारों पर हमले की घटनाओं से नाराज मीडिया जगत ने की दोषियों पर कठोर दंड की मांग।
🗞️ दर्पण न्यूज 24×7 लगातार इस मामले पर नज़र बनाए हुए है।
रिपोर्ट – दर्पण न्यूज 24×7 टीम, हल्द्वानी
DarpanNews24*7
