खबरें शेयर करें -

“बिहार तो झांकी है, बंगाल अभी बाकी”—पूर्व विधायक दुम्का का बड़ा बयान, बोले कांग्रेस-मुक्त भारत का समय आ गया।

दर्पण न्यूज 24*7 संवाददाता लालकुआं

लालकुआँ।
बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की जीत है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने फिर साबित कर दिया कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करता है तथा भाजपा की नीतियां सीधे जनता के दिल तक पहुँच रही हैं।

पूर्व विधायक दुम्का ने कहा कि बिहार का यह जनादेश स्पष्ट संदेश देता है कि अब जनता ‘राजनीति के शोर’ की जगह ‘विकास के काम’ को चुन रही है। उन्होंने इस जीत को केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि नए भारत की दिशा में एक मज़बूत कदम बताया।

विपक्ष पर प्रहार करते हुए दुम्का ने तीखा कटाक्ष किया कि “वोट चोरों को जनता ने करारा जवाब दिया है। रिजल्ट इस बात का सबूत है कि जनता सब जानती है और सच के साथ खड़ी है।”

दुम्का ने कहा—“बिहार तो एक झांकी है, बंगाल अभी बाकी है।”
उन्होंने दावा किया कि देश में अब कांग्रेस-मुक्त भारत का समय आ चुका है और भाजपा की यह जीत पूरे देश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *