खबरें शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी करेंगे आज नैनीताल दौरा, भुजियाघाट में करेंगे काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ

नैनीताल, 13 नवम्बर 2025 (दर्पण न्यूज 24*7):
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं में नए आयाम जोड़ने वाला साबित हो सकता है।मुख्यमंत्री धामी पूर्वाह्न 11:40 बजे एम्स हैलीपेड ऋषिकेश, देहरादून से प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, दोगड़ा सूर्याजाला भुजियाघाट नैनीताल पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग द्वारा काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज जाएंगे, जहां दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक कॉलेज के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आयुर्वेदिक चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार सृजन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा कर सकते हैं।
शुभारंभ कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा चम्पावत के लिए रवाना होंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और कॉलेज प्रबंधन में मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

✍️ रिपोर्टर – दर्पण न्यूज 24*7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *