खबरें शेयर करें -

जिला न्यायालय परिसर में पीएलवी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
रुद्रपुर, 12 नवम्बर 2025 (सू.वि.) — जिला न्यायालय परिसर में नव नियुक्त पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 से 15 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला न्यायाधीश सिकन्द कुमार त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

जिला न्यायाधीश ने कहा कि पीएलवी समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें प्रशिक्षण को गंभीरता से लेना चाहिए। प्रशिक्षण लीगल एंड डिफेंस काउंसिल मौ. मिराज और लुबीना पारूल द्वारा दिया जा रहा है।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेन्द्र कुमार सागर ने बताया कि प्राधिकरण गरीब और जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करता है तथा वैवाहिक विवाद, दुर्घटना मुआवजा, घरेलू हिंसा, उपभोक्ता विवाद आदि मामलों का सुलह के माध्यम से निस्तारण किया जाता है।

कार्यक्रम में कुल 32 नव नियुक्त पीएलवी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

दर्पण न्यूज 24×7 संवाददाता — प्रमोद बमेटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *