खबरें शेयर करें -

हल्दूचौड़ (नैनीताल)।

विधानसभा लालकुआं के भानदेव नवाड़ गांव में बीती रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। फसलों को रौंदते हुए झुंड कई घरों के पास तक पहुंच गया हाथियों ने जहां एक बंद घर की दीवार गिरा दी वहीं गांव के अनिल सनवाल की गोशाला को भी क्षतिग्रस्त कर दिया आए दिन घातक साबित होते जा रहे हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत फैली हुई है। पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि वह लगातार वन विभाग के अधिकारियों और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को फोन कर मदद की गुहार लगा रहे है लेकिन ना तो अधिकारी फोन उठा रहे हैं और ना ही जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस लापरवाही ने उनकी जान-माल को खतरे में डाल दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है — पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है, पर विभाग और प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड