खबरें शेयर करें -

तराई के शेर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने घोला लालकुआं की होली में सौहार्द का रंग, पत्रकारों ने किया भव्य स्वागत!
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं। रंगों के पावन पर्व होली पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया लालकुआं/हल्दूचौड़ इकाई द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में तराई के शेर भाजपा के कद्दावर नेता गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के पहुंचने से कार्यक्रम उल्लास, सौहार्द और भाईचारे के रंगों से सराबोर हो उठा। लालकुआं पहुंचने पर पत्रकारों एवं क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए अबीर-गुलाल लगाकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधायक अरविंद पांडे ने समस्त पत्रकार बंधुओं, क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का प्रतीक पर्व है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी हैं और समाज को सही दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
विधायक पांडे ने कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के प्रदेश सचिव प्रमोद बमेटा का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज और मीडिया जगत को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार, कैलाश जोशी, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी आरडी पालिवाल, कोतवाल ब्रजमोहन राणा, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, राजेन्द्र खनवाल, शंकर जोशी, रमेश जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरूण जोशी, लालकुआं प्रेस क्लब अध्यक्ष बी.सी. भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश जोशी, हल्दूचौड़ प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रमोद बमेठा, पंतनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं पत्रकार मौजूद रहे।
इसके अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, देवेंद्र बिष्ट, भरत नेगी, गोविन्द राणा, कमलेश यादव, पंकज जायसवाल, अजय उप्रेती, रामकान्त पंत, मजाहिर खान, विनोद श्रीवास्तव, जगदीश राठौड़, मोहन कुड़ाई समेत अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
समारोह के दौरान पत्रकारों ने विधायक अरविंद पांडे के आगमन पर आभार जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और मीडिया के बीच संवाद एवं आत्मीयता लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाती है।
होली गीतों, रंग-गुलाल और आत्मीय मिलन के बीच आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता एवं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत संगम बन गया।

उत्तराखंड