खबरें शेयर करें -

अच्छी खबर: उपनल कर्मियों को बड़ी सौगात!
12 साल से अधिक सेवा वालों को मिलेगा न्यूनतम वेतन व महंगाई भत्ता, आदेश जल्द।

दर्पण न्यूज 24*7
देहरादून/उत्तराखंड।
राज्य सरकार ने उपनल कर्मियों के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने 12 वर्ष या उससे अधिक सेवा देने वाले UPNL कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन के तहत न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ता (DA) देने का निर्णय लिया है। उच्च न्यायालय की रिट याचिका 116/2018 तथा उपनल प्रतिनिधियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया।
सैनिक कल्याण सचिव दीपेन्द्र चौधरी द्वारा जारी परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि राज्य के विभिन्न विभागों में वर्षों से सेवा दे रहे उपनल कर्मियों को अब स्थायी कर्मचारियों के अनुरूप न्यूनतम वेतन व DA दिया जाएगा।
सरकार ने यह भी आश्वस्त किया है कि अन्य चरणबद्ध सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कर्मियों को भी जल्द समान लाभ दिए जाएंगे। संबंधित सभी विभागों को आदेश जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द औपचारिक अधिसूचना जारी होगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा—
“उपनल कर्मियों के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है। सरकार उनके दीर्घकालिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।”
यह फैसला हजारों उपनल कर्मचारियों के लिए राहत और सम्मान दोनों लेकर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड