








एलबीएस कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ!
हल्दूचौड़। लालबहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, विशिष्ट अतिथि शिक्षक-अभिभावक संघ के उपाध्यक्ष संजय दुम्का और ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट सहित प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सीमा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बीएड संकाय के विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह लोटनी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में अपने भविष्य को लेकर उत्साह और जागरूकता दिखाई दे रही है। उन्होंने महाविद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सीमा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने के साथ ही पाठ्येतर गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठाने की भी जानकारी दी।
इस दौरान महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। प्राध्यापक प्रभारियों डॉ. अनिता सिंह, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. आरके सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. तारा भट्ट, डॉ. टीसी पांडे, डॉ. कविता बिष्ट, डॉ. हेमचंद्र पांडेय, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. भूपेंद्र औलख, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. प्रदीप मंडल और डॉ. हेमलता गोस्वामी ने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों एवं महाविद्यालयीय व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. रीता दुर्गापाल, डॉ. कमला पांडे, डॉ. तनुजा मेलकानी, डॉ. कल्पना साह, डॉ. पूनम साह, डॉ. मनोज पंत, डॉ. अभिषेक पंत, डॉ. अंजुम अली, डॉ. उमा पांडेय, डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. रश्मि रौतेला, डॉ. जगत बिष्ट सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. कमला पंत ने किया।
