खबरें शेयर करें -

17 दिसंबर को जिलेभर में मनाया जाएगा संयुक्त किसान दिवस और तहसील दिवस!
रूद्रपुर, 11 दिसंबर 2025 दर्पण न्यूज 24/7
किसानों की समस्याओं के समाधान और उन्हें तकनीकी व वैज्ञानिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में 17 दिसंबर, बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में इस बार किसान दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारी की गई है।

उन्होंने बताया कि तहसील खटीमा में 16 दिसंबर को प्रस्तावित तहसील दिवस सहित जनपद की सभी तहसीलों में होने वाले तहसील दिवस भी अब 17 दिसंबर को किसान दिवस के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किए जाएंगे। यह सभी कार्यक्रम ब्लॉक मुख्यालयों में ही संपन्न होंगे।

नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

संयुक्त कार्यक्रमों के संचालन के लिए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित किए हैं—

  • खटीमा ब्लॉक के लिए स्वयं जिलाधिकारी
  • काशीपुर के लिए मुख्य विकास अधिकारी
  • रुद्रपुर के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)
  • बाजपुर के लिए अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)
  • जसपुर के लिए उप जिलाधिकारी, काशीपुर
  • गदरपुर के लिए उप जिलाधिकारी, गदरपुर
  • सितारगंज और नानकमत्ता के लिए उप जिलाधिकारी, सितारगंज
  • किच्छा के लिए उप जिलाधिकारी, किच्छा

जिलाधिकारी भदौरिया ने बताया कि सभी तहसील एवं खंड स्तरीय अधिकारी अपने-अपने ब्लॉक में उपस्थित रहकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, जबकि जिला स्तरीय अधिकारी ब्लॉक खटीमा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड