खबरें शेयर करें -

 हल्द्वानी/नैनीताल: माघ मेला के लिए काठगोदाम–प्रयागराज स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री को लिखा पत्र।

दर्पण न्यूज 24*7

हल्द्वानी/नैनीताल।
माघ मेला में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ और क्षेत्रीय जनता की सुविधा को देखते हुए काठगोदाम से प्रयागराज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर इस मांग को प्राथमिकता देने की बात कही है।

सांसद भट्ट ने बताया कि काठगोदाम क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर वर्ष माघ मेला में स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए प्रयागराज पहुँचते हैं। जनता की ओर से लगातार आ रही मांग को देखते हुए उन्होंने विशेष ट्रेन चलाने को जनहित में जरूरी बताया है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि माघ मेला देश का प्रमुख धार्मिक आयोजन है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में काठगोदाम–प्रयागराज स्पेशल ट्रेन मिलने से उत्तराखंड के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगी।

सांसद भट्ट ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड