खबरें शेयर करें -

कांग्रेस ने झोंका दम: उत्तराखंड के सभी जिलों में नई टीम घोषित, 2027 के महासंग्राम की तैयारी तेज़।
देहरादून।
उत्तराखंड कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी संगठनात्मक तैयारी का बिगुल बजा दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों एवं महानगरों के जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।
नई नियुक्तियों के साथ कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी राजनीतिक ताकत को संगठित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। संगठन में नई ऊर्जा और नए नेतृत्व को मौका देकर पार्टी ने यह संकेत दिया है कि आगामी चुनावों में वह पूरी ताकत से उतरने को तैयार है।
नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली सहित प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस ने अपने नए कप्तान नियुक्त किए हैं।
प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि यह टीम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी और जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करेगी।
नैनीताल जिले में एक बार फिर राहुल छीमवाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजनैतिक विश्लेषकों की माने तो गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अब नई रणनीति और मिशन 2027 के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी। उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल से पार्टी को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मार्गदर्शन में कांग्रेस ने अब बूथ स्तर तक संगठन सशक्तिकरण अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। इस नई नियुक्ति सूची के साथ पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है ।

2027  लक्ष्य भेदने को गठित ये है कांग्रेस की नई टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *