जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने दी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं!
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं/बिंदुखत्ता। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तित्वों ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की है।
क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी तथा बिंदुखत्ता संघर्ष समिति के संयोजक एवं समाजसेवी कांग्रेसी नेता प्रमोद कालोनी ने संयुक्त रूप से अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है जो प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का संदेश देता है। सभी लोगों को प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनानी चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी विश्वास मजबूत हो सके।
नेताओं ने क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए सभी से सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से होली पर्व मनाने की अपील की।
सभी जनप्रतिनिधियों ने देश, प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-शांति और उन्नति की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।
