खबरें शेयर करें -

पटेल चौक में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू
अतिक्रमणकारियों को प्रशासन की दो टूक चेतावनी – सार्वजनिक जमीन पर कब्जा नहीं चलेगा।

दर्पण न्यूज 24/7

हल्द्वानी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से सड़क चौड़ीकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने पटेल चौक पर पहुंचकर नाली एवं यूटिलिटी डक्ट निर्माण का कार्य शुरू कराया। मौके पर नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम स्वयं मौजूद रहे और कार्य की निगरानी की।

प्रशासन द्वारा पटेल चौक से बरेली रोड तक नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, जिससे जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और सड़क चौड़ीकरण में सहूलियत मिलेगी। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर रखे दुकानदारों व अन्य कब्जाधारियों को सख्त चेतावनी दी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासनिक कार्रवाई के तहत उसे हटाया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर की प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।

उत्तराखंड