खबरें शेयर करें -

शेर ए तराई गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने घोला लालकुआं की होली में सौहार्द का रंग, पत्रकारों संग सियासत और समाज का दिखा खुशनुमा संग!
दर्पण न्यूज 24/7 | लालकुआं।
रंगों के पावन पर्व होली पर जब संवाद, सौहार्द और अपनत्व एक मंच पर सजे, तो लालकुआं की फिजाएं भाईचारे के रंगों से सराबोर हो उठीं। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया लालकुआं/हल्दूचौड़ इकाई द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में तराई के शेर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के पहुंचते ही कार्यक्रम उत्साह और उल्लास से भर गया।
पत्रकारों एवं क्षेत्रवासियों ने अबीर-गुलाल लगाकर उनका भव्य स्वागत किया। माहौल कुछ यूं बना मानो होली खुद कह रही हो —
“रंगों से बढ़कर रिश्तों का रंग होता है,
जहां अपनापन हो वहीं असली संग होता है।”
विधायक अरविंद पांडे ने पत्रकारों, क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता, प्रेम और एकता का संदेश देता है। उन्होंने पत्रकारों को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर उन्होंने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के प्रदेश सचिव प्रमोद बमेटा का विशेष आभार व्यक्त किया।
समारोह में पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, गौरव गुप्ता, जफर अंसारी, सोनू बत्रा, रिम्स बिष्ट, धर्मेंद्र खोलिया, ईश्वरी भट्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
वहीं विधायक मोहन सिंह बिष्ट एवं वरिष्ठ नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने दूरभाष पर शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रदेश संरक्षक संजय तलवार, कैलाश जोशी, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, आरडी पालिवाल, कोतवाल ब्रजमोहन राणा, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, राजेन्द्र खनवाल, शंकर जोशी, रमेश जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरूण जोशी, प्रेस क्लब अध्यक्ष बी.सी. भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश जोशी, प्रमोद बमेठा, पिंकी डिमरी, दीवान सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, देवेंद्र बिष्ट, भरत नेगी, गोविन्द राणा, कमलेश यादव, पंकज जायसवाल, अजय उप्रेती, रामकान्त पंत, मजाहिर खान, विनोद श्रीवास्तव, जगदीश राठौड़, मोहन कुड़ाई समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन रिंपी बिष्ट द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने सहज एवं आकर्षक अंदाज से पूरे समारोह को जीवंत बनाए रखा।
होली गीतों, ठहाकों और आत्मीय मिलन के बीच संपन्न यह आयोजन सामाजिक एकता, पत्रकारिता सम्मान और सांस्कृतिक परंपराओं का खूबसूरत संगम बन गया।

उत्तराखंड